ATMS College of Education Menmoms
News

संविधान व लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं चंद्रशेखर आजाद: रविन्द्र भाटी


-गुर्जर बाहुल्य गांव गोहरा आलमगीरपुर में राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी का जोरदार स्वागत

हापुड़। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी के गुर्जर बाहुल्य गांव गोहरा आलमगीरपुर में प्रथम आगमन पर सोमवार को ग्रामीणों ने उनका फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
आसपा राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी ने कहा कि आज देश में केवल भीम आर्मी संस्थापक एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ही संविधान व लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने का साहसी कार्य कर रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद आज पूरे देश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, शोषितों व वंचितों पर हो रहे अत्याचारों की आवाज़ उठा रहे है। वहीं सरकार में बैठे कुछ लोग उनकी इस क्रांतिकारी आवाज़ को ख़ामोश करना चाहते है। जिसका जीता जागता उदाहरण देवबंद में उन पर हुआ कातिलाना हमला है। इतना होने के बाद भी इस अहंकारी सरकार ने अभी तक उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेशों की भाजपा सरकारों में बैठे कुछ लोग आज गुर्जर समाज के लोगों को कोई हिस्सेदारी नहीं दे रहे हैं बल्कि इनके इतिहास को समाप्त करने पर उतारू है। लेकिन चंद्रशेखर आज़ाद व उनके रहते हुए ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों से आजाद समाज पार्टी का साथ देने की अपील की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुख्य प्रभारी निज़ाम चौधरी व प्रदेश सचिव कपिल आज़ाद ने कहा कि आज देश में भीम आर्मी व आसपा की आंधी चल रही है। भीम आर्मी चीफ़ व आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के संघर्षों को देखते हुए पूरे देश में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग भीम आर्मी व आसपा से जुड़ रहे हैं।
इस दौरान प्रदेश कोर कमेटी सदस्य संजय जाटव, फ्रंटल पश्चिमी प्रभारी अमित गुर्जर, मंडल अध्यक्ष तालिब चौधरी, फ्रंटल मंडल प्रभारी एडवोकेट दिनेश कुमार, आसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील आज़ाद, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह आज़ाद, जिला प्रभारी नरेंद्र द्रविड, मनवीर गुर्जर, नसीम खान, मंगते गुर्जर, जबर सिंह गुर्जर, अजब सिंह गुर्जर, हर्बल सिंह गुर्जर, गजे सिंह गुर्जर, पंकज गुर्जर, मनोज गुर्जर, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page