सरकारी शिक्षिका की गाड़ी ने बाईक में मारी टक्कर, होमगार्ड गंभीर रूप से घायल, एफआईआर दर्ज

सरकारी शिक्षिका की गाड़ी ने बाईक में मारी टक्कर, होमगार्ड गंभीर रूप से घायल, एफआईआर दर्ज

हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव आलमपुर-शाहपुर फगौता के रास्ते में कमांडेंट ऑफिस से बाइक से सवार होकर घर लौट रहे होमगार्ड को शिक्षिका की गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें गांव शाहपुर फगौता निवासी होमगार्ड शैलेंद्र सिंह सिसोदिया गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घटना स्थल पहुंचकर उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।
पिलखुवा के गांव शाहपुर फगौता निवासी निशांत सिसोदिया ने बताया कि उनके चाचा शैलेंद्र सिंह सिसोदिया दस साल से होमगार्ड के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। उनकी ड्यूटी इस समय कमांडेंट ऑफिस में है। वह शनिवार की दोपहर को बाइक से सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही चाचा गांव आलमपुर-शाहपुर फगौता के रास्ते पर पहुंचे तो उनकी बाइक में गांव में मौजूद प्राइमरी नंबर दो विद्यालय की शिक्षिका नेगाड़ी से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि चाचा करीब 50 मीटर दूर जाकर सड़क गिरे गए। जिससे वह घायल हो गए थे और उनकी बाइक खेत में जाकर गिर गई।












