M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़,25 हजार के इनामी बदमाश सहित कोतवाल भी हुए मामूली रुप से घायल,दो बदमाश गिरफ्तार


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
अपराधिक घटनाओं में शामिल 25 हजार के ईनामी बदमाश और हापुड़ पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जहां बदमाश गोली लगनें से घायल हो गया, वहीं हापुड़ कोतवाल भी घायल हो गए। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात हापुड़ कोतवाल सोमवीर सिंह व एस ओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मोदीनगर रोड़ फर गश्त कर रहे थे,तभी बाईकसवार दो बदमाश संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए।
बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश मेरठ के परतापुर निवासी विकास उर्फ गुरु गोली लगनें से घायल हो गया, जबकि कोतवाल सोमवीर सिंह भी मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों विकास व राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बदमाश आकाश हापुड़ में 25 हजार का ईनामी व लूट में वांछित था। आकाश पर विभिन्न थानों में ढ़ाई दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page