M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मेरठ

 लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। संगत धाराओं में कार्रवाई के बजाए पुलिस ने आरोपित का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। महिला ने इस पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।

लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र की निवासी महिला ने आरोप लगाया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात मदीना कालोनी निवासी निसार से हुई। युवक ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद दोनों में तीन साल तक संबंध बने रहे। युवती का आरोप है कि युवक तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला ने शादी के लिए कहा तो अब युवक ने इनकार कर दिया

महिला का आरोप है कि उसने विरोध किया तो आरोपित युवक ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने आरोपित के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट दुष्कर्म व मारपीट की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित निसार को गिरफ्तार कर लिया।



पुल‍िस ने शांति‍ भंग में क‍िया चालान

पुलिस ने बुधवार को उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। युवती ने पुलिस ने इसका विरोध किया और आरोपित से सांठगांठ का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि वह दी गई तहरीर लेकर एसएसपी से मिलेंगी और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस की शिकायत करेगी। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने महिला के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। कहा कि जांच के बाद ही आरोपित को जेल भेज गया है।



 





 









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page