M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

खाने में संतरे के छिलके का यूं करें इस्तेमाल, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

खाने में संतरे के छिलके का यूं करें इस्तेमाल, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

लाइफस्टाइल 

विटामिन-सी से भरपूर संतरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इसका छिलका भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें भी मौजूद गुण गठिया, टाइफाइड, अल्सर और कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं, इसलिए संतरा खाकर इनके छिलकें कभी न फेंके। इनसे बहुत सारी डिशेज बनाई जा सकती हैं। यहां तक कि बेकिंग में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं खाने में संतरे के छिलकों का इस्तेमाल कैसे करें।

संतरे के छिलके से बनने वाली डिशेज

संतरे के छिलके की चाय

डेढ़ कप पानी में आधा संतरा का छिलका डालें और फिर इसमें आधा इंच दालचीनी, तीन लौंग, दो छोटी इलायची, आधा चम्मच गुड़ डालकर अच्छे से दस मिनट तक उबालें और फिर छानकर पी लें। यह बहुत ही टेस्टी और हेल्दी साबित हो सकता है।

प्याज और संतरे के छिलके को पतला पतला लम्बे शेप में काटकर धो लें, अब लहसुन की कलियों को अलग कर छिल लें और इन सभी चीजों को थोड़े देर सूखने दें और फिर एक बड़े से बाउल में रखें।



एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और फिर इसमें हींग, राई, मेथी दाने का पाउडर, काली मिर्च पाउडर धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर और करी पत्ता डालकर अच्छे से मिक्स करें। जब इसमें से हल्की खुशबू आने लगे, तो इसे बाउल में रखे प्याज लहसुन और संतरे के छिलके पर डालें और अब इसमें नींबू का रस, सरसों का तेल, नमक स्वादानुसार डालें, फिर इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे किसी जार में कुछ दिनों के लिए रखें। पन्द्रह दिन बाद तैयार हो जाएगा आपका संतरे के छिलके का अचार।





 











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


23 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page