प्रोपर्टी डीलर व शराब कारोबारी के हत्यारोपियों से हुई पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल , भाजपा विधायक ने की थी पुलिस एनकाउंटर की अपील

प्रोपर्टी डीलर व शराब कारोबारी के हत्यारोपियों से हुई पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल , भाजपा विधायक ने की थी पुलिस एनकाउंटर की अपील
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में भोजपुर से शादी समारोह से लौट रहे प्रोपर्टी व शराब कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात एक मुठभेड़ में तीन हत्यारोपियों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया। भाजपा विधायक ने पुलिस से एनकाउंटर की अपील की थी।
बदमाशों से पुलिस ने तीन तमंचे, आठ कारतूस और कार बरामद की है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी पूर्व प्रधान कालू के बेटे प्रॉपर्टी कारोबारी अतुल तोमर (32)
सोमवार की रात को गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया गया है कि शादी समारोह में मामूली बात को लेकर गांव के ही मनजीत व तीन-चार युवकों में आपस में विवाद हो गया था ,जिसके बाद अतुल अपने साथी अशोक के साथ कार से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह रिलायंस रोड पर जिम के पास गांव गालंद जाने वाली सड़क पर पहुंचा, पीछे से एक कार ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को रोक लिया और गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि देर रात पुलिस एचपीडीए पुलिस चौकी क्षेत्र में मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार फरार होने लगे और पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस मुठभेड़ में पिलखुवा निवासी लवकुश, मसूरी निवासी कपिल व गौरव गोली लगने से घायल हो गए, जबकि मुठभेड़ में हेड कास्टेबल संदीप राठी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।











