News
गंगा में बैरिकेडिंग पर बाईक से किया स्टंटबाजी, 24 हजार का कटा चालान

गंगा में बैरिकेडिंग पर बाईक से किया स्टंटबाजी, 24 हजार का
कटा चालान
हापुड़। तीर्थनगरी बृजघाट में दो युवकों द्वारा गंगा घाट की बैरिकेडिंग के ऊपर मोटरसाइकिल से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बाइक का 24 हजार रुपये का चालान किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिसमें एक युवक घाट पर लगी बैरिकेडिंग पर बाइक चलाकर स्टंट करता दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि वीडियो से संबंधित वाहन की पहचान की गई और उसके विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 24 हजार रुपए का चालान किया गया है।











