M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रत्येक थानें में रखी जायेगी कांवड़ व गंगाजल, कांवड़ियों को मिलेगी बाइक एंबुलेंस की सुविधा- एएसपी

प्रत्येक थानें में रखी जायेगी कांवड़ व गंगाजल, कांवड़ियों को मिलेगी बाइक एंबुलेंस की सुविधा
, हापुड़।
जिलें में कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए कांवड़ मार्ग के प्रत्येक थानें में कांवड़ व गंगाजल रखा जायेगा, ताकि खंडित होने पर कांवड़ियों को उपलब्ध कराया जा सकें। उधर कांवड़ियों के लिए आपात स्थिति से निपटने के लिए बाइक एंबुलेंस उपलब्ध होगी।
जानकारी के अनुसार  11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। एनसीआर, दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मोदीनगर, मुरादाबाद,
बरेली, संभल, बदायूं, काशीपुर समेत अन्य स्थानों से लाखों कांवड़िए  तीर्थनगरी ब्रजघाट से लेकर गौमुख, हरिद्वार आदि स्थानों से लेकर आते हैं। कई बार रास्तों में कांवड़ खंडित हो जाती है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि इस बार कांवड़ मार्ग पर लगने वाले थानों में कांवड़ व गंगाजल रखा जायेगा। इसके अलावा कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए  बाइक एंबुलेंस की सेवा दी जाएगी। इन बाइकों पर सवार पुलिसकर्मी आपात स्थिति में कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराएंगे। कांवड़ मार्ग के थानों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स रखे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि  पुलिस की बाइक कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लगाई जाएगी। इससे आपात स्थिति या सड़क हादसा होने पर शिवभक्तों को प्राथमिक उपचार दिया जा सकेगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. I am really inspired along with your writing skills and also with the format on your blog. Is this a paid topic or did you modify it yourself? Anyway stay up the excellent quality writing, it’s uncommon to look a nice weblog like this one today..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page