ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

मेरठ में भी घटी मणिपुर जैसी घटना लड़की को नग्न कर वायरल किया वीडियो

मेरठ में भी घटी मणिपुर जैसी घटना लड़की को नग्न कर वायरल किया वीडियो

मेरठ:

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। एक आरोपित ने पहले किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित के साथी किशोरी को नग्न अवस्था में खींचकर गन्ने के खेत से बाहर ले आए, जबकि किशोरी गिड़गिड़ा कर कपड़े पहनने देने की गुहार लगाती रही। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने पर परिवार को मामले का पता चला।

खेत में ले गया था युवक

तीन माह पूर्व किठौर एक गांव में किशोरी को युवक फुसलाकर अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक के साथी गन्ने के खेत में आ गए, जो किशोरी का वीडियो बनाने लगे। उसके बाद आरोपितों ने किशोरी को कभी पुलिस को बुलाने का डर दिखाया तो कभी उसके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं किशोरी के साथ मारपीट भी की गई। किशोरी ने हाथों से बदन छिपाने का प्रयास किया तो उसके हाथों पर डंडों से वार किए गए। बाद में किशोरी को नग्न अवस्था में ही खींचते हुए गन्ने के खेत से सड़क पर ले आए।

बहन के मोबाइल पर भेजा वीडियो

गत रविवार को किशोरी के साथ हुए घटनाक्रम का वीडियो उसकी बहन के मोबाइल पर भेज दी गई। वीडियो देखने के बाद किशोरी से पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपित शाकिर पुत्र जाहिद व उसके दो साथियों पप्पू उर्फ जावेद और आलम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वीडियो बनाने में शामिल दो आरोपित अभी फरार है।

पुलिस ने कहा, दुष्कर्म का आरोप

उधर, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया की दो वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है, जिसमें 376(3) IPC और सुसंगत धराओं में मुकदमा पंजीकृत है। सामूहिक दुष्कर्म की खबर चलाई जा रही है जो गलत है। कुछ माह पूर्व आरोपी के साथ पीड़िता जब एकांत में थी तब कुछ युवकों द्वारा दोनों को एक साथ देखे जाने पर उनका अश्लील वीडियो बनाया गया और दुर्व्यवहार किया गया है। प्रकरण में तीन अभियुक्त गिरफ्तार हैं। गलत तथ्यों के आधार पर खबर चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page