M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

‘नशे में क्या हुआ मुझे नहीं पता…’ हत्या आरोपी के बयान ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

‘नशे में क्या हुआ मुझे नहीं पता…’ हत्याकांड के आरोपी के बयान ने बढ़ाईं पुलिस की मुश्किलें

मेरठ:

टीपी नगर के बागपत रोड पर रविवार सुबह ईट से पीट-पीटकर पाने साथी की हत्या करने वाले गौरव ने कहा, वह नशे में था उसे नहीं पता कि उसने कब कैसे अपने साथी की हत्या कर दी।

गौरव ने मृतक के बारे में जानकारी और उसका पते की जानकारी से भी इनकार किया। कहा, युवक उसे बेगमपुल पर मिला था वह उसके बारे में नहीं जानता है। गौरव के इस बयान के बाद पुलिस की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। मृतक की शिनाख्त कैसे है इस पर पुलिस मंथन कर रही है।

रविवार अलसुबह 5:30 बजे बागपत रोड स्थित मंगलम हॉस्पिटल के सामने दोस्त से लेनदेन के विवाद के बाद गौरव ने अपने साथी की ईट से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। मंगलम हॉस्पिटल के गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौरव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।

पकड़े जाने के समय गौरव बुरी तरह नशे में था। इस कारण पुलिस उससे कोई जानकारी नहीं जुटा पाई थी। थाने पर आकर नशे में धुत गौरव खर्राटे भर कर सो गया था। देर रात गौरव के जागने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। गौरव पहले तो घटना की जानकारी से ही इनकार करता रहा। बाद में उसने बताया कि उसे नहीं पता कि रविवार सुबह उसने क्या किया।



उसने उस युवक के बारे में भी जानकारी से इनकार किया जिसकी उसने ईट से पीट-पीटकर हत्या कर की थी। पुलिस को केवल गौरव ने इतना बताया कि मृतक उसे बेगम पुल पर मिला था। दोनों एक साथ ई रिक्शा से बागपत अड्डा आए थे। इसके बाद बागपत अड्डे से वह पैदल बागपत रोड मंगलम हॉस्पिटल के सामने पहुंचे थे।



काफी देर तक पूछताछ के बाद भी गौरव ने मृतक के नाम पते के बारे में जानकारी से इनकार किया। पुलिस को जांच में गौरव और मृतक की जेब से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे उनकी शिनाख्त हो सके।पुलिस अब गौरव के बताए पते का भी सत्यापन कर रही हैं।



मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने बेगामपुल पहुंचकर दर्जनों ई रिक्शा चालको को मृतक का फोटो दिखाया हैं। यह मजदूरी के लिए आने वाले लोगो को भी फोटो दिखाकर जानकारी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इससे पुलिस की चिंताएं बढ़ गई हैं। अब पुलिस मृतक की शिनाख्त कैसे हो इसकी जानकारी जुटा रही हैं।



मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने फिलहाल शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, गौरव के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे में पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।



जिला अस्पताल में उसका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। गौरव के परिवार या अन्य कोई परिचित भी सोमवार दोपहर तक थाने पर जानकारी करने नहीं पहुंचा। चौकी इंचार्ज एरा मॉल मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसकी शिनाख्त कर हत्या के पीछे रहस्य का पता लगाया जाएगा।



इस दौरान दारोगा भीम प्रकाश द्वारा रामलीला कमेटी अध्यक्ष एवं नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक व कमेटी पदाधिकारियों के साथ अभद्रता भी की थी। जिससे कमेटी पदाधिकारी, पालिका कर्मियों व हिंदू संगठनों में रोष उत्पन्न हो गया था। उक्त मामले में राज्य मंत्री दिनेश खटीक और एसएसपी रोहित सिंह साजवान को सारा प्रकरण बताते हुए दारोगा भीम प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page