वेयरहाउसकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

वेयरहाउसकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)
थाना पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक वेयरहाउसकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा था। राहगीरों की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव गालंद निवासी नीटू (46) एक वेयरहाउस में काम करता था। शनिवार सुबह पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड पर सड़क किनारे नीटू का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नीटू शराब पीने का आदी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












