ATMS College of Education Menmoms
News

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को जनपद के स्कूलों में नहीं होगा शिक्षण कार्य

हापुड़। मंगलवार 17 अक्टूबर को हापुड़ में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जनपद के समस्त स्कूल,कालेजों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

डीआईओएस ज्योति प्रसाद व बीएसए रितु तोमर ने संयुक्त रूप से पत्र जारी करते हुए कहा कि स्कूल व कालेजों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। विद्यालय में माह के तृतीय मंगलवार को होने वाली संकुल बैठक अनिवार्य रूप से संपन्न की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए अत्यधिक वाहनों के आवागमन और भीड़ के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार 17 अक्टूबर को जनपद हापुड़ के समस्त बोर्ड के समस्त प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय तथा समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page