ATMS College of Education Menmoms
News

लिफ्ट देकर मोबाइल लूट गैंग के हिस्ट्रीशीटर सहित दो सदस्य गिरफ्तार,तीन लाख रुपए के 15 मोबाइल बरामद

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मोबाइल लूट/छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से लूट/छिनैती से सम्बन्धित 15 मोबाइल फोन (कीमत करीब 03 लाख रुपये), नकदी, तंमचा व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल बरामद किए।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा मोबाइल लूट/छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित गिरोह के 02 सदस्यों हापुड़ के रामगढ़ी निवासी अमित व जसरूपनगर निवासी दीपक शर्मा को
गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लूट/छिनैती से सम्बन्धित 15 मोबाइल फोन, नकदी, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा राहगीरों से फोन पर बात करते समय अथवा टोल प्लाजा, बस स्टैण्ड इत्यादि स्थानों से अपनी मोटर साइकिल पर लिफ्ट देकर उनके मोबाइल फोन छीनने की घटनाएं कारित की जाती थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा लूट/चोरी के मोबाइल फोन को चलते-फिरते व्यक्तियों को बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता था।

गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित करीब दो दर्जन केस दर्ज हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page