ATMS College of Education Menmoms
News

ओवैसी के भड़काऊ भाषण से क्षुब्ध होकर सचिन और शुभम् ने किया था काफिले पर हमला ,गिरफ्तार

हापुड़़(अमित मुन्ना)।

नेशनल हाईवें -9 पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमलें में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शुभम् व सचिन ने बताया कि ओवैसी द्वारा भड़काऊ भाषण से क्षुब्ध होकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार एआईएमआईएम पार्टी राष्टीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैशी गुरुवार शाम मेरठ के किठौर से एक सभा करके वापस गाजियाबाद लौट रहे थे,तभी पिलखुवा छिजारसी टोल टैक्स पार करके दो युवकों ने ओवैसी के काफिले पर फायरिंग की गई। जिससे वे बाल बाल बच गए थे।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि ओवैसी के काफिले पर फायरिंग मामलें में सीसीटीवी कैमरें की फुटेज
के आधार पर दोनों आरोपियों गौतमबुद्धनगर निवासी सचिन व सहारनपुर निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले भड़काऊ बयानों से दोनों हमलावरों में आक्रोश था इसी गुस्से को जाहिर करने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page