M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जमीन दिलाने के नाम पर 25 लाख हड़पनें का आरोप,मां बेटों सहित सात पर दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी एक व्यक्ति ने जमीन के नाम पर 7 आरोपियों पर 25.20 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गालंद निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि हापुड़ के गांव अब्दुल्लापुर बंसत उर्फ फरीदपुर गोयना के रहने वाले पीतम सिंह ने अपनी 0.716 हेक्टेयर जमीन का
इकरारनामा उसके हक में किया था। जमीन का सौदा दोनों के बीच 38.95 लाख रुपए में हुआ था। इसके लिए उसने 25.20 लाख रुपये दिए थे। शेष 13.75 लाख रुपये बैनामे के समय देने तय हुए थे। मगर कुछ समय पहले पीतम सिंह का देहांत हो गया था। इसके बाद पीतम सिंह की जमीन के वारिसों ने जमीन का बैनामा करने के संबंध में कुछ समय मांगा था। में

इसी बीच जमीन का बैनामा अन्य लोगों के नाम पर कर दिया गया। जिस पर पीड़ित ने आरोपियों से रुपए लौटाने को कहा। लेकिन उन्होंने रुपए मांगने पर मारपीट कर हत्या की धमकी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गोयना निवासी मूर्ति देवी व उसके तीन पुत्र राजपाल, राजेंद्र सिंह, जगजीवनराम, मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सुभाष गौतम, मोहल्ला गणेशपुरा निवासी कमरपाल और जिला गाजियाबाद के थाना डासना के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी विनय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीओ सिटी अशोक सिसौदिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मां व उसके तीन बेटों समेत 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच की जाएगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page