ATMS College of Education Menmoms
News

पुताई ठेकेदार की पिटाई से मौत के मामले में हापुड़ में तैनात हेड कांस्टेबल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

हापुड़।पुताई ठेकेदार की पिटाई से मौत के मामले में हापुड़ में तैनात हेड कांस्टेबल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद के लाल कुआं के मानसरोवर पार्क कॉलोनी निवासी पुताई ठेकेदार प्रेमशंकर मेहतो की दो पुलिसकर्मियों की पिटाई से हुई मौत के आरोप के मामले में वेव सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है जनवरी में हुई घटना के मामले में थाना प्रभारी ने लापरवाही बरती। वहीं, मामले में दोनों पुलिसकर्मी प्रेमपाल और नितिन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हेड कांस्टेबल प्रेमपाल हापुड़ कोतवाली और कांस्टेबल नितिन गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में UP-112 पर तैनात है। मुकदमा प्रेमशंकर मेहतो के बेटे ने दर्ज कराया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page