M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

खाना बनाते समय रसोई में गैस लीक होने से आग लगने से तेज धमाके के साथ उड़ी छत , छात्रा गंभीर से घायल 

खाना बनाते समय रसोई में गैस लीक होने से आग लगने से तेज धमाके के साथ उड़ी छत , छात्रा गंभीर से घायल
 हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को रसोई में खाना बनाने समय गैस लीक होने से आग लगने से छत धमके के साथ उड़ गई। जिससे खाना बना रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंच
मलबा हटाकर छात्रा को निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा  क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी कपिल अपनी पत्नी विमला देवी और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। कपिल अपनी पत्नी विमला देवी के साथ सुबह काम पर चले गए और उनकी बड़ी बेटी भी घर से किसी कार्य से चली गई। कपिल की छोटी बेटी अर्चना (17)  नौवीं क्लास की छात्रा है। वह खाना बनाने लगी। अचानक एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और एक जबरदस्त ब्लास्ट हुआ ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि मकान की छत उड़ गई।
ब्लास्ट की आवाज सुनकर  गांव में आसपास अफरातफरी मच गई। छत के मलबे में छात्रा अर्चना दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर एकत्रित होकर मलबे से घायल छात्र को बाहर निकाला और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर घायल अर्चना का उपचार चल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 चीफ फायर आफिसर  मनु शर्मा ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक होने से छत गिर गई है। किशोरी घायल हो गई है। घायल किशोरी का उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page