M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

बाइक पर जा रही महिला से कार सवार चार युवकों ने छेड़खानी विरोध करने कार में खींचा

बाइक पर जा रही महिला से कार सवार चार युवकों ने छेड़खानी विरोध करने कार में खींचा

गाजियाबाद

सिहानी गेट थानाक्षेत्र में पति के साथ बाइक पर जा रही महिला से कार सवार चार युवकों ने छेड़खानी की। महिला और उसके पति ने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट कर दी। महिला को कार में खींचने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपित गिरफ्तार कर लिए। पुलिस का कहना है कि एक आरोपित फरार है, उसको शीघ्र पकड़ा जाएगा।

शनिवार देर रात महिला पति और पति के मित्र के साथ बाइक पर शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से घर जा रही थी। पटेल नगर में उनकी बाइक के पीछे कार सवार चार युवकों ने महिला के ऊपर छींटाकशी करनी शुरू कर दी। महिला ने यह बात अपने पति को बताई।

पति ने कार सवारों को रुकने का किया इशारा

पति ने शुरू में अनसुना कर दिया, लेकिन आरोपित ने फिर महिला पर टिप्पणी की तो पति ने कार सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। कार सवार युवक उन्हें गाली देकर तेजी से कार लेकर भागने लगे।



रॉड से भी मारा

मेरठ रोड पर न्यू आर्यनगर में फव्वारा चौक पर महिला के पति ने आरोपितों को रोक उनसे गाली देने और टिप्पणी करने पर विरोध जताया तो आरोपितों ने महिला के पति और उसके मित्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के पति का कहना है कि उन्हें तथा उनके मित्र को रॉड से मारा गया है।



कार में डालकर ले जाने का किया प्रयास

उनकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे कार में डालकर ले जाने का प्रयास करने लगे। उनके दोस्त ने आरोपितों को कार लेकर जाने से रोकने के लिए बाइक आगे लगा दी, लेकिन आरोपित कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई और किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपित पकड़ लिए। एक आरोपित कार लेकर फरार हो गया।





 



 







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page