ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेस जनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 122 वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस जनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 122 वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

हापुड़

हापुड़। शनिवार को कांग्रेस जनों ने तहसील चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर किसानों का मसीहा कहे जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 122 वीं जयंती मनाई। चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने चौधरी चरण सिंह जी को याद करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के उन महापुरूषों में से एक थे जिन्हें पूरा देश “किसानों का मसीहा” के नाम से पुकारता है। चौधरी साहब का जन्म जनपद हापुड़ के ग्राम नूरपुर में हुआ था और उन्होंने ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया था। उन्होंने कहा कि आगरा विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा लेकर 1928 में चौधरी चरण सिंह जी ने ईमानदारी, साफगोई और कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक गाजियाबाद में वकालत प्रारम्भ की और कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन 1929 में पूर्ण स्वराज्य उद्घोष से प्रभावित होकर गाजियाबाद में कांग्रेस कमेटी का गठन किया था।
कांग्रेस जनों ने चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है और कहा हैं कि आजाद भारत के लिए जो सपना स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी ने देखा था, उन सपनों को साकार करने का काम कांग्रेस पार्टी जरूर करेगी। कांग्रेस जनों ने कहा हैं कि किसानों का मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह जी जीवन भर देश के जिन किसानों की आवाज को उठाते रहे, आज केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज़ भाजपा सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही हैं। देश का किसान अपनी आवाज को उठाने के लिए जब सड़क पर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को उठाता हैं तो ये सरकार पुलिस के दम पर किसानों पर लाठियां भांजने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह अपने हक और हकूब की लड़ाई के लिए संघर्ष करने वाले किसान के साथ चौधरी चरण सिंह सदैव खड़े रहे, ठीक उतनी ही मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी भी देश के अन्नदाताओं के साथ खड़ी रहेगी और चौधरी साहब के सिद्धांतों पर हमेशा चलती रहेगी।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे और गठबंधन की एकता देखने को मिली।
जयंती मनाने वालो में ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, वरिष्ठ कांग्रेसी आईसी शर्मा, रघुवर सिंह गौतम, रघुवीर सिंह, डॉक्टर आशाराम शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, हृदय प्रकाश, जाहिद हुसैन, कुसुमलता, सविता गौतम, प्रदेश सचिव (समाजवादी पार्टी) शालू जौहरी, अंजू सिंह, सुबोध शास्त्री, मेजर शौकीन चौधरी, तारेश्वर त्यागी आदि लोग मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page