ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

गन्ना किसानों का मिल ने नहीं किया करोड़ों रुपए का भुगतान, समिति ने थमाया नोटिस

गन्ना किसानों का मिल ने नहीं किया करोड़ों रुपए का भुगतान, समिति ने थमाया नोटिस

हापुड़

हापुड़। सिम्भावली शुगर मिल ने गन्ना किसानों का करोड़ों रुपए का भुगतान ना किए जानें से नाराज़
गन्ना समिति सचिव ने मिल को नोटिस भेजकर जल्द ही संपूर्ण भुगतान कराए जाने के आदेश दिए है।

 

सिंभावली चीनी मिल ने इस बार भी गन्ने का पेराई सत्र समय से चालू करा दिया गया। लेकिन अभी तक किसानों को पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान नहीं किया जा सका है। जिसे लेकर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। वर्ष 2022-23 में चीनी मिल ने करीब 145.24 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की थी, जिसका संपूर्ण मूल्य 501 करोड़ रुपया बना। मिल प्रबंधन ने करीब 87.65 प्रतिशत का भुगतान करते हुए करीब 438 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। लेकिन अभी तक शेष धनराशि 6175.54 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो सका है।

समिति सचिव राकेश पटेल ने मिल अधिकारियों को नोटिस भेजकर गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द कराने की बात कही है। गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल ने बताया कि चीनी मिल को किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं दिए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page