M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
DhaulanaHapurNewsPilkhuwaUttar Pradesh

जनपद में मिले कोरोना के 7 मरीज

हापुड़। जिले में बुधवार को कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं, इसमें दो महिला और 5 पुरूष शामिल हैं। जबकि 4 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है। जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चारों ब्लॉकों में 758 नमूने जुटाए। इनकी जांच में पिलखुवा में 3, हापुड़ में 2 और धौलाना में 2 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। इन मरीजों में दो महिलाएं शामिल हैं, तीन मरीज 50 साल से अधिक उम्र वाले हैं।

आरआरटी के निरीक्षण में सभी मरीजों में सामान्य लक्षण मिले। इन मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रहने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा 4 मरीजों का होम आइसोलेशन खत्म कर जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 है, दो मरीज अस्पतालों में भी भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं, हापुड़ में घरों में उपचार पा रहे मरीजों का दिन में 2 बार फीडबैक लिया जा रहा है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की निगरानी कराई जा रही है। संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आए लोगों की जांच प्राथमिकता के साथ हो रही है। मास्क का पालन करें, कोरोना को हल्के में न लें। अस्पतालों में तैयारियां पूरी हैं। – डॉ0 सुनील त्यागी, सीएमओ

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page