News
रक्तदान शिविर आयोजित, 96 लोगों ने डोनेट किया रक्त

रक्तदान शिविर आयोजित, 96 लोगों ने डोनेट किया रक्त
हापुड़। भारत विकास परिषद युवा शक्ति के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन सेठ तुलाराम की धर्मशाला, रेलवे रोड, हापुड़ पर किया गया।
उपाध्यक्ष सेवा विवेक अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में संस्था के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में कुल 96 यूनिट रक्त का दान किया गया जिसमें 9 यूनिट रक्त महिला शक्ति द्वारा भी सम्मिलित है।शाखा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सेवा की उपस्थिति मैं कार्यक्रम सफल रहा। इस कार्यक्रम में संस्था के 50 सदस्यो की उपस्थिति रही।











