घर में अकेली महिला से रेप कर बनाई अश्लील वीडियों व फोटो, किया वायरल

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक महिला के घर में घुसकर गांव निवासी युवक ने रेप कर उसके अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने कि 18 जनवरी 2026 की सुबह नौ बजे उसके परिजन खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान गांव का ही रहने वाला युवक घर पर आया और अकेले होने की जानकारी मिलते ही जबरन घर में अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और नग्न अवस्था में उसकी फोटो और वीडियो क्लिप बना ली।
उसके बाद आरोपी ने अपने परिजनों को जानकारी देने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। अश्लील फोटो, वीडियो का भय दिखाकर कई बार रेप किया। युवती की फरवरी 2026 में शादी हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित वर्तमान में भी अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने की जिद पर है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।











