खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव , पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना कपूरपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धौलाना के कपूरपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह ग्रामीण खेतों से जा रहे थे, तभी उन्हें एक खेत में शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया और जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति शिनाख्त धौलाना के ग्राम सालेपुर निवासी जान मोहम्मद (37) के रूप में हुई है। मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











