HapurNewsUttar Pradesh
फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा: दो चोर गिरफ्तार,माल बरामद

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में हुई एक फेक्ट्री में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार धौलाना के ग्राम शेखपुर खिचरा स्थित एक फैक्ट्री में चोरों ने सात स्टील प्लेटें व अन्य सामान चोरी कर लिया था।
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान गालंद नहर पुल के पास से दो चोरों मसूरी निवासी आरिफ व शेखपुर खिचरा निवासी जैद को गिरफ्तार कर चोरी की सात स्टील प्लेटें, एक चाकू और घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा बरामद किया गया है।











