M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 13 मई: आज किन राशि वालों को रहना होगा सावधान और किसे होगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-सूर्य मेष राशि में हैं। शुक्र, बुध, राहु और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि, केतु वृश्चिक, शनि मकर और गुरु कुंभ राशि में हैं। वृषभ राशि में ग्रहण योग बना हुआ है। कई तर‍ह के खराब योग बन रहे हैं जो जनमानस के लिए बिल्‍कुल भी ठीक नहीं हैं।

राशिफल-

मेष-कौटुम्बिक, धन, वाणी और नेत्र की स्थिति नहीं सही है। बचकर पार करें। प्रेम, संतान पक्ष से नजदीकियां रहेंगी। व्‍यवसाय भी ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-बहुत बचकर पार करना पड़ेगा। अशुभता लिए हुए आपके सामने खड़ा है ये समय। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। संतान और प्रेम पक्ष पर ध्‍यान दें। व्‍यवसाय ठीक-ठाक चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा सा प्रभावित दिख रहा है। संतान और प्रेम पक्ष में दूरियां दिख रही हैं। व्‍यवसाय ठीक-ठाक चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। मां काली की अराधना करें।

कर्क-ऐसे तो आर्थिक मामले सुदृढ़ होते दिख रहे हैं लेकिन स्रोत पर ध्‍यान रखें। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभवित दिख रहा है। प्रेम में दूरी दिख रही है। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।

सिंह-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग रहेगा लेकिन मन प्रसन्‍न नहीं रहेगा। कोर्ट-कचहरी में बहुत अच्‍छी स्थिति है। सरकारी तंत्र में बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपके स्‍वास्‍थ्‍य में भी सीने में विकार संभव है। प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य और अपने सम्‍मान पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार ठीक है। शनिदेव की अराधना करें।

तुला-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित, व्‍यवसाय रुक-रुक कर चलेगा। प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। मां काली की अराधना करें।

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति ठीक-ठाक है। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-पैरों में चोट लग सकती है। ननिहाल पक्ष की स्थिति ठीक नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-व्‍यापार मध्‍यम गति से चलता रहेगा। हनुमान जी की अराधना करें।

मकर-घर की स्थिति ठीक नहीं है। घरेलू सुख बाधित है। मां का स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। आपके सीने में विकार हो सकता है। संतान पक्ष पर ध्‍यान दें। व्‍यवसाय ठीक-ठाक रहेगा। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-भाई-बहन और मित्रों का स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी ठीक दिख रही है। नाक, कान, गला पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यवसाय ठीक है। बाकी कुछ भी अच्‍छा नहीं दिख रहा है। भगवान गणेश की अराधना करें।

मीन-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित है। प्रेम की स्थिति बिल्‍कुल ठीक नहीं है। निर्णय लेने की क्षमता नकारात्‍मक हो चुकी है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।



Source link

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page