M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये फूड्स, हेल्दी बोन्स के लिए करें डाइट में शामिल

 हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये फूड्स, हेल्दी बोन्स के लिए करें डाइट में शामिल

लाइफस्टाइल 

स्वस्थ शरीर के लिए मजबूत हड्डियां बेहद जरूरी होती हैं। हमारे खानपान का हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छा खानपान बेहद जरूरी है। मजबूत हड्डियां हमारे शरीर के संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी होती हैं। हालांकि, कई वजहों से अक्सर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जो आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस की वजह बन सकती है।

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें हड्डियों के घनत्व में कमी की वजह से हड्डियों की ताकत प्रभावित होती है। ऐसे में इस समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे में फूड आइटम्स के बारे में, जो आपकी हड्डियों मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मदद करते हैं।

एडामे

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो मैग्नीशियम, प्रोटीन और पोटेशियम से भरपूर एडामे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह हड्डियों की मिनरल डेंसिटी को बनाए रखने और मजबूत हड्डियों का निर्माण करने में मदद करता है।

पालक

आयरन से पालक सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है। यह कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और फ्रैक्चर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।



दूध

हम सभी ने बचपन से ही यह सुना होगा कि मजबूत हड्डियों के लिए दूध काफी जरूरी होता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट भी बचपन से दूध पीने की सलाह देते हैं। यह कैल्शियम, प्रोटीन और जरूरी विटामिन से भरपूर होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है।



चीज

चीज कैल्शियम और कैलोरी से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन ए भी सेहत को फायदे पहुंचाते हैं।



अंजीर

कैल्शियम, विटामिन के, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर अंजीर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page