M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दिल्ली में राबिया सैफी के साथ हुई दरिंदगी को लेकर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ही महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रही हैं – अभिषेक गोयल

राबिया के परिवार को सही मायने में न्याय तभी मिलेगा, जब घटना में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा सुनाई जाएगी – अंकित शर्मा

हापुड़। दिल्ली के संगम विहार निवासी सिविल डिफेंस कर्मी राबिया सैफी के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या के विरोध में कांग्रेस जनों ने 15 सितंबर दिन बुधवार की रात्रि को सिकंदर गेट पर एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकालकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान कैंडल मार्च में पूर्व विधायक गजराज सिंह भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि दिल्ली के संगम विहार में रहने वाली 21 वर्षीय राबिया सैफी के साथ अपराधियों ने बड़ी ही बेरहमी के साथ दरिंदगी कर निर्मम हत्या की थी, जो कि मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हैं। पूर्व विधायक ने दरिंदगी की घटना को शर्मसार बताते हुए कड़ी निन्दा की हैं और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा की मांग की हैं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में 21 साल की लड़की के साथ दरिंदगी की घटना मानवता को शर्मसार कर देने वाली हैं, उन्होंने कहा हैं कि केंद्र में भाजपा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार हैं लेकिन ये दोनों ही सरकारें महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही हैं। अल्पसंख्यक विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता मोहम्मद खालिद खान ने कहा कि सभी को एकजुट होकर राबिया के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में न्याय की आवाज उठानी चाहिए।
सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा हैं कि सही मायने में मासूम बिटिया (राबिया सैफी) के परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब घटना में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा सुनाई जाएगी। कांग्रेसजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा सुनाने की मांग की हैं। कांग्रेसियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर राबिया की आत्मा शान्ति के लिए ईश्वर से कामना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैंडल मार्च में वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश पार्चा,सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान खान,यशपाल ढिलौर,देवेंद्र कुमार,शादाब सैफी, ऐजाज अहमद,धर्मेंद्र कश्यप,पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव आर.के. गर्ग,विक्की शर्मा,तारेश्वर त्यागी,भरतलाल शर्मा,अनूप कुमार कर्दम, जस्सा सिंह,सुखपाल गौतम,शादाब मलिक,सद्दाम अब्बासी, सोनू चौधरी आदि लोग मौजूद रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page