M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

चेक बाउंस को लेकर महिला से मारपीट, एफआईआर दर्ज

चेक बाउंस को लेकर महिला से मारपीट, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर 36 लाख रुपये के चेक बाउंस, मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा गढ़ कोतवाली क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी महिला की तहरीर पर सिंभावली थाने में दर्ज हुआ है।

महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि कुछ लोगो ने उनकी जमीन खरीदने के लिए 36 लाख रुपये देने थे। दो लोगो ने महिला को 36 लाख रुपये के चेक दिए थे, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए।

चेक बाउंस होने के बाद महिला ने आरोपियों से संपर्क किया। युवकों ने उन्हें अपने घर आकर नकद रुपये लेने को कहा। 7 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे महिला अपने साथ दो लोगो साथ युवक के घर पहुंचीं और अपने रुपये मांगे।

रुपये मांगने पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने महिला को कथित तौर पर गालियां दीं। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ की और लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।



इस मारपीट में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page