M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सब्जी लेने जा रहे युवक को सड़क पर पटका, हाथ की हड्डी टूटी

  • गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, हुआ आपरेशन
  • पीड़ित की मां ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
    हापुड़।
    सदर कोतवाली क्षेत्र के बैंक कालोनी में रहने वाले एक युवक पर चार लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया। जब वह घर से सब्जी लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। आरोपियों ने उसे सड़क पर पटक दिया। जिस वजह से उसके हाथ की हड्डी टूट गई। अब पीड़ित की मां ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बैंक कालोनी में रहने वाली हेमलता ने बताया कि वह तहसील में कार्यरत हैं। उनका पुत्र प्रशांत 08 अप्रैल को अपने घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। मोहल्ले में ही स्थित एक साइबर कैफे के बाहर खड़े तरूण, सचिन, रकम सिंह और सुंदर ने उसका रास्ता रोक लिया और अभद्रता करने लगे। अभद्रता का विरोध करने पर चारों आरोपियों ने प्रशांत के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे सड़क पर पटक-पटक कर मारा। जिस कारण उसके पुत्र के हाथ की हड्डी टूट गई। अधमरी हालत में आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। किसी प्रकार परिवार के लोगों ने उसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका आपरेशन किया गया। जिसमें उनके करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए। अब पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page