HapurNewsUttar Pradesh
साइबर ठग से पुलिस ने ठगी के 1.06 लाख रुपये वापस कराए

हापुड़।
थाना देहात पुलिस ने यूपीआई के माध्यम से ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को उसकी शत प्रतिशत 1.06 लाख रुपये की नकदी वापस कराई है। इस सराहनीय कार्य में थाने पर तैनात साइबर सेल की टीम का अहम योगदान रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलोक कॉलोनी निवासी दीपांशु गर्ग से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से करीब 1.06 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। ठगी का अहसास होने के बाद दीपांशु ने थाना देहात पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की।












