M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के दौरान कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत

तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के दौरान कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत

गाजियाबाद

क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए दो बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हैं। मृतक 27 वर्षीय विकास यादव ओला उबर में बाइक चलाता था। मृतक मूल रूप से मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के गांव धनपुत का रहने वाला था।

मृतक के भाई शोभित ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी में बुधवार रात तिगरी गोलचक्कर के पास डीएफ पैलेस में लगन समारोह था। विकास अपने दोस्त अंकित के साथ बाइक पर समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से विकास एवं अंकित समारोह से बाहर निकले, तभी थोड़ा आगे एनएच-नौ की तरह चलने के दौरान उनकी बाइक बंद हो गई।



इसी बीच उन्हें परिचित मनीष मिल गया। तीनों बात कर रहे थे, तभी तिगरी गोलचक्कर की ओर से तेज रफ्तार वैगनआर कार किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए तेजी से आई एवं युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। कार सवार को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। हादसे में विकास की मृत्यु हो गई।



ओवरटेक करने के क्रम में हुआ हादसा

अंकित को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि मनीष का एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बहरामपुर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह का कहना है कि हादसा ओवरटेक करते हुए हुआ है। आरोपित न्यू विजय नगर निवासी मोहन गौड को गिरफ्तार कर लिया गया।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page