मुख्यमंत्री योगी का आपत्तिजनक फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने का आरोपी पहुंचा हवालात

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने अपने मोबाइल के व्हाट्सएप स्टेटस पर मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो लगा लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव असौड़ा निवासी धर्मेंद्र ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो लगा दिया। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीओ ने स्थानीय पुलिस को युवक को गिरफ्तार कर उस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने युवक को गांव असौड़ा से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शिकायत के संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस को युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।











