M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेसियों ने मनाया प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उदा देवी का शहादत दिवस

कांग्रेसियों ने मनाया प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उदा देवी का शहादत दिवस

हापुड़ । देश की महान वीरांगना और प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उदा देवी का शहादत दिवस स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर जी सुमंगलम फार्म हाऊस में मनाया। शहर कांग्रेस जनों ने प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उदा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, प्रदेश महासचिव/प्रभारी टुक्की मल खटीक और प्रदेश सचिव एवं जनपद हापुड़ के प्रभारी पुरुषोत्तम नागर भी पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे और अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रदेश उपाध्यक्ष और मुरादाबाद से मेयर प्रत्याशी रहे रिजवान कुरैशी ने कहा कि उदा देवी एक भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थी, जिन्होने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सिपाहियों की ओर से युद्ध में भाग लिया था और अवध के छठे नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सदस्य थी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि देश उदा देवी के बलिदान और उनके संघर्ष को हमेशा याद रखेगा। उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा हैं और हर युवा को राष्ट्रभूमि की रक्षा के लिए स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उदा देवी के मार्ग पर चलकर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सदैव तैयार रहना चाहिए। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि 1857 की लड़ाई के दौरान उदा देवी पासी ने पुरुषों के वस्त्र धारण कर स्वयं को एक पुरुष के रूप में तैयार किया था। लड़ाई के समय वह अपने साथ एक बंदूक और कुछ गोला बारूद लेकर एक ऊँचे पेड़ पर चढ़ गयी थीं। उन्होंने हमलावर ब्रिटिश सैनिकों को सिकंदर बाग़ में तब तक प्रवेश नहीं करने दिया था जब तक कि उनका गोला बारूद खत्म नहीं हो गया।

श्रद्धांजलि देने वालो में पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, अमरनाथ प्रधान, डॉक्टर वीसी शर्मा, विधि विभाग जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट, पूर्व सभासद इरफ़ान अहमद, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, अरुण वर्मा, मनोज कौशिक, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, सुशील दत्त शर्मा, गौरव गर्ग, जाहिद हुसैन, अमित सैनी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर, तनवीर चौधरी, हैदर , ललित, सुखपाल गौतम, अनीस, यशपाल सिंह, विनोद कर्दम, शौकीन चौधरी, सुमित कुमार, रजत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page