HapurNewsUttar Pradesh
नाबालिग बेटी से सौतेले बाप ने किया रेप , पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक सौतेले कलियुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप कर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक गांव निवासी सौतले पिता ने 22 मई को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ रेप कर फरार हो गया था। पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी और थानें में तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी सतीश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर जनपद का रहने वाला है। उसका यह दूसरा विवाह है। यहां पर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।











