स्क्रैप फर्म ने 5.88 करोड़ रुपये की बोगस आईटीसी किया क्लेम, जीएसटी टीम ने छापेमारी में चोरी पकड़ 34 लाख रुपए कराएं जमा , उत्तराखंड व दिल्ली की बंद फर्मों से कर रहे थे लेन-देन

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र स्थित एक स्क्रैप फर्म ने 5.88 करोड़ रुपये की बोगस आईटीसी किया क्लेम, जीएसटी टीम ने छापेमारी में चोरी पकड़ 34 लाख रुपए कराएं जमा करवाए और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव उदयरामपुर नंगला स्थित आयरन और स्टील की खरीद-बिक्री व आईएस इंगट का निर्माण करने वाली खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड सीजीएसटी में रजिस्टर्ड है।
एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने बताया किफैक्ट्री में बड़े पैमाने पर कारोबार के बावजूद फर्म द्वारा बहुत कम मात्रा में कर नकद जमा किया जा रहा था।फर्म द्वारा 5.88 करोड़ रुपये की बोगस आईटीसी क्लेम किया गया था।
एसआईबी टीम ने सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला और सीटीओ सतीश तिवारी की टीम ने फर्म पर जांच की। जांच में पता चला कि फर्म दिल्ली और उत्तराखंड की बोगस फर्मों से खरीद-फरोख्त कर रही थी,बंद भी हो चुकी हैं। जांच के दौरान फर्म में उत्पादन बंद पाया गया और स्टॉक की जांच में 34 लाख रुपये का अंतर सामने आया। विभाग द्वारा मौके पर ही 35 लाख रुपये सरकारी खाते में जमा कराए गए हैं। जीएसटी अधिकारी मौके से महत्वपूर्ण दस्तावेज व अन्य सामान अपने साथ ले गए।











