M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महिला उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कर रहे हैं बेटियों के साथ दुष्कर्म – कांग्रेस

हापुड़। बुधवार को कांग्रेस जन नगर पालिका परिषद स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए और उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद हापुड़ के प्रभारी पुरुषोत्तम नागर भी पहुंचे।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने गांधी पार्क पर एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर अपना विरोध जताया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन भी एसडीम को सौंपा।

प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है और अपराधी बेखौंफ होकर प्रदेश में खुलेआम घूम रहे हैं। वर्ष 2023 एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश महिलाओं पर हो रहे अपराध व उत्पीड़न के मामले में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश में हालात किस तरह बदतर हो गए हैं इसका ताजा उदाहरण भी उत्तर प्रदेश के उन दो जनपदों में देखने को मिला हैं जहां से खुद देश के प्रधानमंत्री मोदी सांसद हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस क्षेत्र से आते हैं जहां से से खुद सांसद रह चुके है।



उन्होंने कहा कि 2 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन पॉइंट पर नग्न अवस्था में वीडियो बनाया गया और फिर उसके बाद उस युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। युवती के साथ दरिंदगी करने वाले वे अपराधी CCTV के माध्यम से पकड़े जाने पर भाजपा के पदाधिकारी निकलते हैं। दूसरा उदाहरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर का हैं जहां विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस के साथ हुई कथित मुठभेड़ में मार दिया गया। जबकि यह बात आईने की तरह साफ है कि विनोद उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही विनोद उपाध्याय पर शिकंजा बढ़ता गया और उन पर इनाम की धनराशि भी मामले को गंभीर दिखाने के लिए बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि विनोद उपाध्याय के साथ पुलिस की कथित मुठभेड़ की घटना व्यक्तिगत कुंठित और राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है जो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाति विशेष विरोधी चेहरे को उजागर करती है।



शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए कहा हैं कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। सुल्तानपुर में पुलिस की विनोद उपाध्याय के साथ हुई कथित मुठभेड़ में हुई मौत की जांच कराई जाए। बनारस में आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हैवानियत की सारी हदें तोड़ने वाले भाजपा के तीनों दरिंदे पदाधिकारियों पर ऐसी कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएं, ताकि भविष्य में हमारी बहन, बेटियों के साथ आगे ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोग दुष्कर्म करने से पहले हजार बार सोचें। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हमारी बहन, बेटियों के साथ दुष्कर्म करने पर तुले हुए हैं और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उन तीनों आरोपियों सख्त से सख्त कार्यवाही करने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही हैं और उन्हें मध्य प्रदेश चुनाव में प्रचार प्रसार करने के लिए भेज रही हैं।



इस मौकें पर प्रदेश सचिव मिथुन त्यागी, पीसीसी सदस्य अरविन्द शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, डॉक्टर वीसी शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, सेंसरपाल सिंह, नरेश कुमार भाटी, सुबोध शास्त्री, हसन आतिफ, विक्की शर्मा, अमरजीत जंगी , यशपाल ढिलौर, गौरव गर्ग, रघुबर गौतम, विनोद कुमार, सावन चौधरी, अब्दुल कलाम, जितेंद्र अग्रवाल, दिनेश सैनी, जाहिद हुसैन, मोहम्मद नईम, सुखपाल गौतम, शायदा, देवेंद्र कुमार, जस्सा सिंह, जसबीर सिंह, शमशाद अब्बासी, चरण सिंह, मैनुद्दीन आरिमा, जोगेंद्र तोमर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे.!











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page