M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन व फल वितरण,लगाई गई झाड़ू

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन व फल वितरण,लगाई गई झाड़ू

भारत सरकार उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के क्रम 17 सितंबर 2025 श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जन आरोग्य मंदिर मोती कॉलोनी मे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शिविर का उद्घाटन राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि व रालोद के जिला अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरैशी ने संयुक्त रूप से क्या
चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन सहाय बीपीएम अफजाल अहमद के द्वारा अतिथियों को पुष्प भेटकर स्वागत किया गया

आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि व भाजपा नेता दानिश कुरेशी ने मरीजों व बच्चों को फलों का वितरण किया व वह नगर पालिका के सफाई स्वच्छता कर्मियों को पुष्प व फल भेटकर स्वागत किया और प्रधानमंत्री जी की लंबी आयु की कामना की

नगर पालिका परिषद हापुड़ व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी हापुड़ के संयुक्त तत्वाधान में चलाए गए सफाई अभियान मे रालोद के जिला अध्यक्ष रविंद्र चौधरी व नगर पालिका परिषद हापुड के ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन मो दानिश कुरैशी, हेमंत मिश्रा, खालिद जिलानी, विजयपाल सिंह, सुदेश व सभासद पति अफरोज व आदि ने मलिन बस्तियों की झाड़ू लगाकर आमजन मानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

दूसरी और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जन आरोग्य मंदिर इंद्रगढी अलीनगर के स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के चिकित्सा शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री उमेश राणा एडवोकेट व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो दानिश कुरेशी ने संयुक्त रूप से किया, और प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरण करने के साथ-साथ लाइव संबोधन भी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सुना
अतिथियों का चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्येंद्र चौहान, डॉक्टर तुषार मावी, बीपीएम अफजाल अहमद ने पुष्प भेटकर किया,



इस मौके पर जन आरोग्य मंदिर के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नवीन सहाय, डॉ सत्येंद्र चौहान, डॉक्टर तुषार मावी, बीपीएम अफजाल, मोहम्मद अहमद, जूही कौशिक, गौरव कुमार, भीम सिंह, संध्या, विनीत, मनीष, संगीता, अनीता सिंह व रालोद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत मिश्रा,नगर अध्यक्ष खालिद जिलानी, मोहम्मद आरिफ, जिला उपाध्यक्ष शकील फारूकी आदि पदाधिकारी व सम्मानित लोग उपस्थित रहे















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page