News
फोटो खिंचवाने स्टूडियों पर गई युवती हुई लापता, एफआईआर दर्ज

फोटो खिंचवाने स्टूडियों पर गई युवती हुई लापता, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में घर से स्टूडियों पर फोटो खिंचवाने गई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मौ० गढी निवासी रोशनी ने बताया कि उनकी पोती 23 जून को घर से फोटो खिचवाने बाजार पिलखुवा गई थी, जो शाम तक वापिस नही आई, जो काफी तलाश के बाद भी नहीं मिल सकी हैं
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












