चैरिटेबल ट्रस्ट ने टीबी रोगियों को पोषाहार वितरीत किया

हापुड़। शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टीबी रोगियों को लगातार पोषाहार वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में टीबी के रोगियों को पोषाहार बांटा।
संस्था के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि अगस्त 2024 से लगातार प्रतिमाह टीबी रोगियों को पोषाहार वितरण किया जा रहा है। संस्था द्वारा पोषाहार ले रहे रोगियों में से अब तक 350 रोगी पूर्णतया स्वस्थ हो चुके हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार टीबी रोगियों को पोषण सहायता दिए जाने की कोशिश रहेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा निरंतर टीबी रोगियों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी द्वारा टीबी रोगियों एवं उनके तीमारदारों को टीबी रोग के लक्षण उपचार एवं निदान के विषय में जानकारी दी। इस दौरान प्रवीण कुमार, नीरज कुमार, प्रदीप कुमार, धनेश जैन, राघव गर्ग, क्षमा सिंह, भारती सिंह, वंदना, हसमत अली, लैब टेक्नीशियन वेदव्यास यादव एवं टीबीएचवी राजकुमार सिंह मौजूद रहे।












