M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पुलिस कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पुलिस कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हापुड़। थाना गढ़ क्षेत्र निवासी एक युवती ने अमरोहा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है, उसका कोई भाई भी नहीं है। पीड़िता का कहना है कि अमरोहा के गजरौला निवासी युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान आरोपी ने सरकारी नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कही और उसके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर यौन शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि अब युवक की नौकरी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर लग चुकी है, जो वर्तमान में शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में तैनात है।

नौकरी लगने के बाद उसने आरोपी से शादी की बात की। आरोपी ने अमरोहा में उसके साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर कोर्ट मैरिज की, लेकिन शादी कर अपने साथ नहीं ले गया। पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों आरोपी और उसके परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।



सीओ वरुण मिश्र ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page