fbpx
News

हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा,वैश्विक स्तर पर हिंदी को दिलाएंगे सम्मान:डॉ वागीश


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।

हिंदी साहित्य भारती (अंतर्राष्ट्रीय)
के प्रदेश अध्यक्ष व प्राचार्य डॉ वागीश दिनकर ने कहा कि हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है।हिंदी को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक अधिकार दिलाने एवं विश्व पटल पर प्रतिष्ठा व सम्मान दिलवानें के लिए एक अभियान पूरे विश्व में चल रहा हैं।
डॉ. दिनकर यहां हापुड़ में संगठन के
जिलाध्यक्ष वरिष्ठ कवि दिनेश त्यागी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के
प्रख्यात साहित्यकार एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रविन्द्र शुक्ल ने एक वर्ष पूर्व संगठन की स्थापना की।
वर्तमान में संगठन विश्व के 35 देशों में कार्य कर रहा है।इस संगठन में अनेक पूर्व राज्यपाल , विश्विद्यालयों के कुलाधिपति, कुलपति, प्रोफेसर व साहित्यकार समर्पणभाव से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि संगठन का वैश्विक स्तर पर उद्देश्यों के साथ विस्तार किया गया है जिसके प्रांतीय मंडल और जनपद स्तर पर प्रेसवार्ता के साथ बैठक कराते हुए भारत के गौरवशाली साहित्य को विश्व पटल पर स्थापित करना है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार संस्था के मार्गदर्शक डॉ अशोक मैत्रेय,वरिष्ठ कवि संरक्षक अशोक गोयल ,जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी, कवि राजकुमार हिंदुस्तानी ,डॉ नरेश सागर अवनीत सिंह ,समर्थ विजय, विकास त्यागी ,धर्मेन्द्र ,काव्य समन्वय आदि मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page