हत्या की आंशका के चलते कब्र खुदवाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा

हत्या की आंशका के चलते कब्र खुदवाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी युवक की हैदराबाद में हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आंशका जताने के मामले में प्रशासन ने डीएम के निर्देश पर कब्र खुदवाकर शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला सिकन्दर गेट निवासी
अमजद खान हैदराबाद में एक मीट फैक्ट्री में नौकरी करता था। 29 नवम्बर को फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे एक दिसंबर 25 को शव हापुड़ लाकर कब्रिस्तान में दफना दिया गया था।
एसडीएम सदर इला प्रकाश ने बताया कि परिजनों की मांग पर डीएम अभिषेक पाण्डेय ने शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के निर्देश दिए थे, जिसके तहत गुरुवार को कब्र खोदकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।













555
555
DgXkCYv1
1′”
555
555