कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों व ईंदगाह पर अता की गई ईद उल अजहा की नमाज

हापुड़।
जिलें में पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी व कड़ी सुरक्षा के बीच जिलें की मस्जिदों व ईंदगाह पर ईद उल अजहा (बकरीद) पर नमाज अदा की गई। एसपी व अन्य अधिकारियों ने सभी को मुबारकवाद दी।
हापुड़ के ईदगाह में शहर काजी मुफ्ती ने नमाज अता कराई और तरक्की, अमन व चौन की दुआ की। इसके बाद लोगों ने पशुओं की कुर्बानियां दी।
बुलंदशहर रोड पर स्थित ईदगाह पर सुबह से नमाज अता करने वालों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। ईदगाह मैदान पर सुबह शहर काजी ने ईद की नमाज अता कराई और कहा कि देश में अमन, चौन, भाईचारा कायम रहे। देश तरक्की करे आपस में सभी लोग मिलजुल कर बकरीद मनाएं। इसके अलावा कई मस्जिदों के अंदर बकरीद की नमाज अता कराई।
ईदगाह पर नमाज के दौरान डीएम कविता मीना,एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, एसडीएम सदर इला प्रकाश, सीओ सिटी वरुण मिश्रा, तहसीलदार सदर, एलआईयू निरीक्षक आदि मौजूद थे।











