लव जिहाद : ‘राजा’ बनकर सिम्भावली के आवेश खान ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किया रेप, 40 से अधिक मिलें अश्लील वीडियो , हिंदू लड़िकयों को करता था ब्लैकमेल

हापुड़।
थाना सिम्भावली के वैट गांव निवासी आवेश खान ने लव जिहाद के तहत भोपाल में पहचान छिपाकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने और रेप कर 40 से अधिक अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाले 21 वर्षीय आवेश खान ने खुद को ‘राजा’ बताकर एक हिंदू युवती से दोस्ती की और बाद में उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर 15 घंटे के भीतर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आवेश खान मूल रूप से हापुड़ (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और पिछले छह वर्षों से भोपाल में रहकर फैक्ट्री में काम कर रहा था। फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक के जरिए उसकी पहचान उसकी 22 वर्षीय बहन से हुई। आरोपी ने फर्जी नाम और पहचान के सहारे युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और शारीरिक संबंध बनाए।
आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। इसी दौरान जब युवती को उसकी असली पहचान का पता चला और उसने दूरी बनाने की कोशिश की। इसके बाद अरोपित और धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने हिंदू संगठनों से संपर्क किया।
कार्यकर्ताओं ने आरोपी को उस समय पकड़ा, जब वह युवती से मिलने पहुंचा था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा मोबाइल की जांच में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वीडियो और चैट सामने आए हैं। कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि आरोपित के मोबाइल से पीड़िता के अलावा दो अन्य युवतियों के वीडियो भी मिले हैं। आशंका है कि और भी पीड़िताएं हो सकती हैं। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।












