पुलिस ने नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ , भारी मात्रा में ब्रांडेड कम्पनियों के उत्पाद बरामद

हापुड़ ।
थाना धौलाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई कंपनी प्रतिनिधि आर्यन राघव की शिकायत पर की गई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी कंपनियों ‘Gold Ripe’ और ‘FYK’ के नकली उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं।
प्रतिनिधि आर्यन राघव की शिकायत पर की गई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी कंपनियों ‘Gold Ripe’ और ‘FYK’ के नकली उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया। उप निरीक्षक वरुण कुमार गंगवार के नेतृत्व में इस टीम ने गांव रावली स्थित ‘मॉडर्न एंटरप्राइजेज’ नामक फैक्ट्री पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मैनेजर अर्पित मोदी मौके पर मौजूद मिला। पुलिस ने जब फैक्ट्री की तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में नकली सामग्री बरामद हुई।बरामद सामान में ‘Gold Ripe’ ब्रांड के 180 बक्से, लगभग 69 हजार खाली प्लास्टिक पैकेट और 290 कार्टन शामिल हैं। इससे स्पष्ट हुआ कि फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में आपूर्ति किए जा रहे थे।
पुलिस ने मौके से सभी नकली उत्पाद जब्त कर लिए हैं और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि नकली उत्पादों का निर्माण और बिक्री एक गंभीर अपराध है।











