बाइक पर लिफ्ट देकर राहगीर को लूटने वालें दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल बरामद

बाइक पर लिफ्ट देकर राहगीर को लूटने वालें दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल बरामद
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक राहगीर को बाईक पर लिफ्ट देकर लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और लूट की रकम व मोबाइल बरामद किया।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के थाना क्षेत्र निवासी अंकित कुमार ने बताया कि वह 6 मार्च की रात शाहजहांपुर से बस के जरिए आ रहा था। नींद लगने के कारण वह गढ़मुक्तेश्वर के अम्सैनी फ्लाईओवर के पास उतर गया और गढ़ चौपला की ओर पैदल जाने लगा, तभी बाईक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देकर जंगल में ले गए और तंमचें के बल पर 24 हजार रुपये नकद व उसके मोबाइल फोन के जरिए गूगल पे से करीब 14,002 रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा उसका मोबाइल फोन, घड़ी और ईयरबड्स भी लूट लिए थे।बाद में घटना की सूचना अपने परिजनों व पुलिस को दी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट कहना है कि लूट के मामले में दो आरोपियों सिम्भावली निवासी सुभान व गढ़ निवासी समीर को गिरफ्तार कर लूट के 35 सौ रुपए, मोबाइल, तंमचा,बाइक व अन्य सामान बरामद कर लिया।












