बच्चे को चोरी के आरोप में डीप फ्रीजर में बंद करने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

बच्चे को चोरी के आरोप में डीप फ्रीजर में बंद करने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने बच्चे को चोरी के आरोप में डीप फ्रीजर में बंद करने वाले आरोपी दुकानदार को वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
थाना धौलाना क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें दुकान में चोरी करने के आरोप में एक 07 वर्षीय बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद किया गया था।
प्रकरण संज्ञान में आने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी आजाद पुत्र जाहिद निवासी बझेड़ा कला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ की एक डेंटिंग पेंटिंग की दुकान ग्राम शेखपुरा खिचरा में है जिसमें 30.03.2026 को एक 07 वर्षीय बच्चे द्वारा कुछ सामान उठाया गया था, दुकान स्वामी / आरोपी द्वारा बच्चे को डराने के उद्देश्य से एक मिनट के लिए फ्रिज में बिठा दिया था। आरोपी आजाद उपरोक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।











