M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हल्ला बोल किया प्रदर्शन


अडानी के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन

हापुड़। दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला कांग्रेस ने अडानी के खिलाफ हल्ला बोला। इसमें हापुड़ से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचीं। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अडानी, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर नेट्टा डिसूजा ने कहा कि आज महिला कांग्रेस की सदस्य जोकि देश के विभिन्न कोने से दिल्ली पहुंची हैं इस महिला आक्रोश रैली में हिस्सा लिया है। ये मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन इसलिए कर रही हैं, क्योंकि पूरे देश में घर का बजट बिगड़ गया है। बजट बिगड़ने के साथ साथ एलआईसी और एसबीआई बैंक में जिन मध्यवर्गीय लोगों ने निवेश किया है वो बहुत डरे हुए हैं, क्योंकि दोनों संस्थाओं ने अपना पैसा अडानी ग्रुप के शेयर्स में निवेश कर दिया है। जनता और देश की महिलाएं दु:खी हैं इसलिए हम केंद्र की सरकार को जगाने के लिए ये प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला कांग्रेस की हापुड़ जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार को देश की महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती। आम जनता की जमा की पूंजी को महंगाई और उद्योपतियों के हाथों लुटाने का काम किया जा रहा है। इसलिय हम इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए मोदी सरकार जाग जाओ के नारे लगा रहे हैं। इस मौके पर रीना शर्मा, गुंजन शर्मा, प्रीति शर्मा, सौम्या रानी, अर्चना, गीता त्यागी, शशी रानी, भावना रानी, रूही परवीन, मंजू वाल्मीकि, नव्या गुप्ता मौजूद रहीं।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page