जनसेवा केंद्र संचालक ने पुलिस पर लगाया एनकाउंटर करने की धमकी देने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

हापुड़ ।
थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़ित ने बताया कि गांव इकलैड़ी के जनसेवा केंद्र संचालक रवि कुमार ने बताया कि मई 2025 में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर गांव में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। शक के आंधार पर उसे थाने ले जाया गया। भाई मोहित ने तुरंत उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। निर्दोष साबित होकर पीड़ित थाने छूटा। लेकिन पुलिसकर्मी पीड़ित व उसके परिजन से रंजिश मामने लगे। आठ सितंबर को गांव स्थित
शराब ठेके पर दो पक्षों की बीच विवाद हुआ। पुलिस ने फर्जी ढंग से पीड़ित का नाम मुकदमे में शामिल कर दिया। उसका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। आरोप हैकि 18 सितंबर को दोपहर दो बजे कार सवार तीन पुलिसकर्मी उसके जनसेवा के केंद्र में जबरन घुस आए। उन्होंने पीड़ित को जबरन कार में बिठा लिया। जनसेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को नष्ट कर दिया। पुलिसकर्मी उसे फिर जंगल की ओर ले गए। रास्ते में एनकाउंटर की धमकी दी। मामले में पीड़ित के अपहरण की शिकायत डायल-112 पर की गई।
थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोप निराधार हैं।












